प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को फॉल्ट और मरम्मत कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दायराशाह अजमल में पेटी उड़ने से सप्लाई बाधित हुई, जबकि 11 केवी काटजू रोड फीडर पर करीब आधे घंटे तक बिजली गुल रही।लूकरगंज में नवदुर्गा फीडर ट्रिप होने से शाम के समय आपूर्ति प्रभावित हुई। बेनीगंज, करेली के मुन्ना मस्जिद क्षेत्र, न्याय नगर कॉलोनी, कबीर मंदिर और घुंघरू गली में भी फॉल्ट एवं मरम्मत कार्यों के कारण घंटों बिजली बाधित रही। बैरहना क्षेत्र में काली माता ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के चलते दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही, जबकि इलाके में रविवार रात से सोमवार शाम तक कई बार बिजली की आवाजाही बनी रही। उधर, नगर निगम की ओर से पेड़ की छंटाई के कारण अतरसुइया फीडर एक घंटे तक बंद रहा। इससे पूर्व अटाला औ...