फॉल्ट और मेंटेनेंस से शहर के कई इलाकों में बिजली संकट
प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई मोहल्लों में बिजली फॉल्ट और मेंटेनेंस कार्यों के कारण बुधवार को घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। कैंट से आ रही 33 केवीए की मुख्य लाइन में रात में फॉल्ट आने से शहर के बड़े हिस्से की आपूर्ति ठप हो गई। ताड़बाग के पास एक पक्षी के कारण लाइन में फॉल्ट हो गया, जिससे सिविल लाइंस और धूमनगंज के कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया।वहीं शेरवानी मोड़ के पास इंसुलेटर उड़ने से भी बिजली गुल हो गई। इससे आसपास के मोहल्लों व कॉलोनी में अंधेरा छा गया। दारागंज में बुधवार सुबह एक बिजली के पोल में करंट उतर आया। हादसे से बचने के लिए तत्काल सप्लाई बंद करनी पड़ी। सूचना पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। उधर नागवासुकि फीडर में दोपहर से शाम तक बार-बार बिजली आती-जाती रही। सिविल लाइंस के क्वाइव रोड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.