प्रयागराज, जून 23 -- शहर के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को भी बिजली व्यवस्था बेपटरी रही। कहीं जंपर उड़ने, कहीं फॉल्ट और ट्रिपिंग तो कहीं मरम्मत कार्य के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। काटजू बाग कॉलोनी में दोपहर में 11 केवी का जंपर उड़ने से करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। बक्शीबांध उपकेंद्र क्षेत्र में जर्जर खंभे बदलने के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अलग-अलग मोहल्लों में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए शटडाउन लिया गया, जिससे अल्लापुर के बाघंबरीगद्दी, शिवाजी नगर और दारागंज के कई मोहल्लों में आपूर्ति प्रभावित रही।पुराने शहर में दाराशाह अजमल में बिजली के खंभे में करंट उतरने से लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची टीम ने जांच के बाद खराबी दूर की। डफरिन अस्पताल के सामने, मंसूर पार्क, प्रीतमनगर, बाई का बाग,...