अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। तकनीकी खराबी, फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई इलाकों में घंटों तक बिजली न रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय टीमें दिनभर फॉल्ट तलाशने और मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। बला ए किला सबस्टेशन की इनकमिंग नंबर-2 में सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) साइड ब्लास्ट होने से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। इस कारण मुख्तियार हाशमी फीडर और टीला फीडर की बिजली आपूर्ति करीब डेढ़ से दो घंटे तक बंद रखी गई। तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया और बाद में आपूर्ति बहाल की गई। इसी तरह एक फीडर पर बार-बार ट्रिपिंग आने के कारण शिवपुरी, रघुवीरपुरी व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर के समय बिजली आपूर्ति ठप हो गई। समस्या का कारण पता लगाने के...