प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता रात में बिजली के बार-बार फॉल्ट और ट्रिपिंग से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। शहर के कई मोहल्लों में ट्रिपिंग, तार टूटने और बंच केबल जलने से सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक लोग परेशान रहे। कई जगह बिजली न आने से पानी की किल्लत भी हुई। सिविल लाइंस में मंगलवार को बार-बार बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- कहीं जला बंच केबल, कहीं खंभे पर गिरा पेड़बिजली की समस्या कसारी-मसारी में मुजफ्फर बालू के पास सोमवार रात करीब 3 बजे 11 हजार वोल्ट का तार टूट गया। इससे इलाके में अंधेरा छा गया। शिकायत पर बिजली विभाग की टीम पहुंची, लेकिन तार जोड़ने में सुबह हो गई। इसी तरह धूमनगंज में मछली मंडी का केबल बॉक्स जल गया और नेहरू पार्क के पास फॉल्ट आ गया। सुलेमसराय, ...