फॉलो अप.... तेंदुए का खौफ : वन विभाग की टीम कर रही पेट्रोलिंग, पिंजरा खाली
बुलंदशहर, मई 17 -- नरसेना में इस साल भी तेंदुए ने दहशत फैला रखी है। क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा में शुक्रवार रात कुत्ते पर हमले के बाद से वन विभाग की टीमें लगातार जंगल में पेट्रोलिंग कर रही हैं, लेकिन अब तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि वन विभाग की टीम ने अभी तक तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं की है। वन विभाग के अधिकारी अभी तक इसे डॉग फैमिली का जानवर बताती आ रही है। तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए गए दोनों पिंजरे अब भी खाली पड़े हैं। रेंजर प्रवेश कुमार ने बताया कि वे खुद, वन दरोगा प्रमोद कुमार और विभाग की कई टीमें रात-दिन जंगल में गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों में डर का माहौल है। तेंदुए के खौफ से लोग अकेले खेत और बागों की तरफ जाने से बच रहे हैं। अब ग्रामीण झुंड बनाकर लाठी-डंडे लेकर ही खेतों पर जा रहे हैं。 यह भी पढ़ें- बनकटवा गांव में तेंदुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.