प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- देहात कोतवाली के वनवीर काछ निवासी विकास पांडेय ने एससपी पूर्वी के कार्यालय में बाबू के रूप में काम करने वाले एक कर्मचारी की जांच कराने की मांग की है। प्रमुख सचिव को भेजे शिकायती पत्र में विकास ने कहा है कि फालोअर 20 साल से एएसपी कार्यालय में बाबू के रूप में काम कर रहा है। आरोप है कि थाने, सीओ कार्यालय से अग्रसारित शस्त्र पत्रावली में रिपोर्ट लगवाने के लिए उसने 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। इनकार करने पर धमकाया कि ऐसी रिपोर्ट लग जाएगी कि काम नहीं होगा। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद उसके बाद कई लोगों से फोन करवाकर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। सीओ सिटी (आईपीएस) प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि मामले की जांच की जिम्मेदारी मिली है। दोनों पक्ष का बयान लेकर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.