नोएडा, मई 1 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित मोबाइल टावर पर गुरुवार सुबह चढ़ी युवती ने पूछताछ में बताया कि उसने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया। काउंसलिंग के बाद युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया। सेक्टर-63 की कंपनी में 19 वर्षीय मंजू काम करती थी। बीते महीने उसकी नौकरी छूट गई। गुरुवार को वह अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाने के लिए 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने उसे देखा तो हड़कंप मच गया। अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे किसी तरह नीचे उतारा जा सका। उससे जब टावर पर चढ़ने का कारण पूछा गया तो उसने कहा कि मां और जीजा ने उसे डांटा था, इसलिए वह टावर पर चढ़ गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके जीजा को थाने बुला लिया, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.