आगरा, मार्च 5 -- सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह में एक युवती ने आत्महत्या संबंधी वीडियो पोस्ट कर दिया। वीडियो पर लिखा था अब करना ब्लॉक। पीछे एक गम भरा गाना चल रहा था। मेटा ने वीडियो में दर्शाई गई स्थिति को गंभीरता से लिया। पुलिस को अलर्ट भेजा। पुलिस सक्रिय हुई। लोकेशन के आधार युवती के घर पहुंच गई। युवती घर पर ही मिली। बताया कि उसने बस ड्रामा किया था। जिससे व्यूज ज्यादा आएं। घटना थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की है। आगरा पुलिस की सोशल मीडिया सेल को गुरुवार को मेटा के माध्यम से सूचना मिली कि एक युवती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कीटनाशक पीते हुए वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो पर अब ब्लॉक कर लिखा हुआ था। पीछे अब मैनू खो बैठेगा... गम भरा गाना चल रहा था। वीडियो की गंभीरता को देखते हुए मीडिया सेल ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। बिना देर किए हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.