बुलंदशहर, मई 21 -- नरसेना थाना क्षेत्र के गांव भड़कऊ में गुरुवार को ऐसा मंजर दिखा जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सगे भाई प्रमोद चौहान और महिपाल चौहान की अर्थियां जब एक साथ घर से उठीं तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव भड़कऊ निवासी प्रमोद चौहान (43 वर्ष)और महिपाल चौहान पुत्रगण महेंद्र सिंह चौहान दिल्ली में पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। दोनों भाई अविवाहित थे। दोनों भाइयों से बड़ा तीसरा भाई नेमपाल सिंह गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। कुछ दिन पहले दोनों भाई गांव में घूमने के लिए आए थे और बुधवार की शाम बाइक से दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान रानापुर नहर की पटरी पर तेज रफ्तार ...