जौनपुर, फरवरी 24 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार को शुभम शुक्ल की चाकू मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था, तीन को और पकड़कर सोमवार को चालान कर दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चाकू भी बरामद हुआ। शनिवार को शुभम शुक्ला और मंगरमू गांव निवासी विकास यादव के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था। उसको लेकर विकास अपने साथी सुमित उर्फ छोटू, सचिन पटेल निवासी रसुलहा, अनुज पटेल पुरईपुर व किशोर को साथ लेकर रविवार को गांव के बगीचे में पहुंचा। विकास शुभम को बगीचे में बुलाया और सभी लोग मिलकर चाकू मार दिया। चाकू लगने के बाद शुभम गिर पड़ा और सभी आरोपी फरार हो गए। वह घायल अवस्था मे थोड़ी दूर तक आया लेकिन सड़क किनारे गिर पड़ा। उधर, से गुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.