जौनपुर, फरवरी 20 -- जौनपुर, संवाददाता। दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन के गेट संख्या एक को बम से उड़ा देने की धमकी के मामले की आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) और साइबर सेल दोनों गहनता से जांच कर रही है। लाइन बाजार थाने में इसका मुकदमा भी दर्जकिया गया है। एटीएम जिले में डेरा जमाए है। आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, हालांकि इसमें उनकी कोई भूमिका अब तक सामने नहीं आई है। मंगलवार को दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन के गेट नंबर-एक को बम विस्फोट कर उड़ा देने की धमकी दी गई थी। धमकी जिला जज सुशील कुमार शशि के आधिकारिक ई-मेल व पुलिस अधीक्षक के ई-मेल आइडी पर आई थी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से एक-एक लाख रुपये पांच मोबाइल नंबरों पर भेजने को कहा गया था। बुधवार को आतंकवाद विरोधी दस्ता सुराग की तलाश में जिले में आया था। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.