फॉलोअप-- मंदिर के सामने डा. आंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर हंगामे में मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- क्षेत्र के गांव किला स्थित शीतला माता मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर मंगलवार को हंगामा हो गया था। जिसके बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता की। साथ ही प्रतिमा को हटवाते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया। मामले में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सोमवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने योजना के तहत वहां बिना किसी अनुमति व सूचना के बाबा साहब डा.आंबेडकर की प्रतिमा चबूतरा बनाकर स्थापित कर दी। इतना ही नहीं मौके पर विधि विरुद्ध जमाव कर एक विशेष वर्ग के लोगों को उकसाने का प्रयास भी किया गया। जिससे वहां कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.