बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार रात भीषण आग लग गयी थी। फायर विभाग के अनुसार फैक्ट्री के कोने पर लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी केमिकल ड्रम पर गिरने से आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया था। बताया जाता है कि फैक्ट्री दिल्ली निवासी अमित जैन की है, जहां रबड़ के छल्ले बनाए जाते हैं। घटना के समय सुपरवाइजर मनोज शर्मा व दो हेल्पर लाइट में गड़बड़ी के कारण बाहर खड़े थे, जिससे तीनों सुरक्षित बच गए। आग की लपटें उठते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और काला धुआं दूर तक फैल गया था। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग की गंभीरता को देखते हुए तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया था।फायर स्टेशन अधिकारी अतुल त्रिपाठी ने बताया कि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.