रामगढ़, मार्च 12 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बलकुदरा फ्लाईओवर के समीप फोरलेन में खड़े ट्रेलर की वजह से मंगलवार को 25 वर्षीय मुमताज अंसारी की दर्दनाक मौत हो गई। भुरकुंडा मस्जिद कॉलोनी निवासी हलीम अंसारी के पुत्र मुमताज अपनी पत्नी के साथ रांची से वापस लौट रहे थे, तभी बलकुदरा फ्लाईओवर (पेट्रोल पंप) के समीप फोरलेन में खड़ी ट्रेलर से उनकी स्कूटी जा भिड़ी। इस हादसे में मुमताज अंसारी के सिर पर गंभीर चोट आई। वहीं सड़क पर गिरने से उनकी पत्नी साइना परवीन के पेट में चोट लगी। दुर्घटना के बाद दोनों को एंबुलेंस से तत्काल रांची रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुमताज को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर फैलते ही परिवार व जानने वालों में कोहराम मच गया। मुमताज के मिलनसार स्वभाव और मुस्कुराते चेहरे के कारण वह इलाके में काफी लोकप्रिय थे। उनकी असामयिक मौत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.