फॉलोअप : लव जिहाद मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी को दो टीमें गठित
मेरठ, जून 9 -- सरधना क्षेत्र में सामने आए लव जिहाद प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी देहात के निर्देशन में दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, आरोपी परिवार सहित फरार है। गाजियाबाद निवासी युवती द्वारा लव जिहाद प्रकरण की शिकायत एसएसपी से किए जाने के बाद सरधना पुलिस हरकत में आई है। सरधना थाने में आरोपी वसील व उसके परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उससे पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। लगातार दबिश दी जा रही है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.