गया, मई 3 -- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पितामहेश्वर में प्रेम प्रसंग में सिपाही चालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना के बाद गिरफ्तार आरोपित गौतम कुमार को पुलिस न्यायलय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। महिला सिपाही पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर किया गया है। घायल चालक नीरज कुमार को भी निलंबित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल वह मगध मेडिकल में इलाजरत है। शनिवार को महिला सिपाही के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर पूर्व से महिला सिपाही का परिचित रहे गौतम कुमार ने चालक नीरज कुमार को गोली मार दी थी। यह भी पढ़ें- महिला सिपाही के लव ट्रायंगल में गोलीकांड, गया जी में ड्राइवर को मारी गोली; आरोपी गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये गौतम को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में सिटी एसपी कोटा किरण ...