गुड़गांव, जून 26 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गांव खांडसा निवासी एक बुजुर्ग की हत्या में संलिप्त नौवें आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-40 मार्केट से पकड़ लिया है। इस आरोपी की पहचान गांव खांडसा निवासी मुकेश उर्फ कालिया के रूप में हुई है। आरोपी को अपराध शाखा, सेक्टर-40 ने पकड़ा है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि इस आरोपी के खिलाफ लूट, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, हत्या, शस्त्र अधिनियम के नौ मामले पहले से गुरुग्राम के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। बता दें कि इन आरोपी ने अपने आठ साथियों के साथ मिलकर 12 जून की रात को गांव खांडसा निवासी 64 वर्षीय बलराम की हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- फॉलोअप : बुजुर्ग की हत्या में संलिप्त नौवां आरोपी गिरफ्तार बाद में उसके शव को आग के हवाले कर दिया था। उसके हाथ से अंगूठी निकालकर 70 हजार रुपये म...