फॉलोअप : बहन के ससुर पर चकरी बरसाने वाले युवक ने एनकाउंटर के खौफ में किया सरेंडर
अमरोहा, मई 2 -- अमरोहा, संवाददाता। प्रेम विवाह करने वाली बहन के ससुर पर लोहे की चकरी से ताबड़तोड़ वार करने वाले मुख्य आरोपी आतिफ ने शुक्रवार को नाटकीय ढंग से सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस की तीन टीमें शिद्दत से उसकी तलाश में जुटी थीं। हाफ एनकाउंटर के खौफ में दोपहर लगभग एक बजे वह पुलिस को गच्चा देकर अधिवक्ता के माध्यम से सीधे कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस मामले में फरार अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले के दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल नई बस्ती निवासी मोबिन अहमद के बेटे जाने आलम ने लगभग 15 दिन पूर्व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.