फॉलोअप : पिता-पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी को पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
संभल, अप्रैल 11 -- धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी के मजरा मलुआ के घेर निवासी पिता-पुत्र हत्याकांड में फरार चल रहे मास्टरमाइंड व उसके भाई की गिरफ्तारी के प्रयास में थाना पुलिस की टीमों के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम प्रयासरत हैं। एक टीम पंजाब में दबिश दे रही है, जबकि दूसरी बदायूं जिले में कई स्थानों पर हत्यारों को पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन हत्याकांड के मास्टरमाइंड द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने से पुलिस के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी के मजरा मलुआ के घेर निवासी नरेश और उनके बेटे भीमसैन की हत्या कर शव शामली में फेंक दिए थे। दोनों के शव पुलिस ने 7 अप्रैल को बरामद किए थे। बुधवार को गमगीन माहौल में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी मनोज निवासी मूसाझाग बदायूं को मुठभेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.