मेरठ, जनवरी 8 -- कैंट इलाके में गांधी बाग के आसपास क्षेत्र में आया तेंदुआ खलबली मचाकर गायब हो गया। तीन दिनों से क्षेत्र में लोग दहशत में है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए गए है, लेकिन तेंदुए का कोई मूवमेंट नहीं मिला। फिलहाल वन विभाग की टीमें निगरानी कर रही है। साथ ही क्षेत्रीय लोगों को भी जागरूक करने में जुटी है। पिछले कुछ समय से कैंट इलाके में चार-पांच महीने के अंतराल पर तेंदुआ आता है और लोगों में दहशत फैलाकर चला जाता है। वन विभाग की टीमें उसके बाद कई दिनों तक लगातार गश्त करती है और तेंदुए की तलाश में लगी रहती है, लेकिन तेंदुए हाथ नहीं आता। तीन दिन पहले भी कैंट इलाके में तेंदुए की सूचना वन विभाग को दी गई थी। डीएफओ वंदना फोगाट एवं एसडीओ अंशु चावला के निर्देशन में 20 से अधिक कर्मचारियों, अफसरों की टीम कै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.