फॉलोअप : जमीनी विवाद में मारपीट फायरिंग में नौ दबोचे,भेजे जेल
अलीगढ़, मई 5 -- जवां, हिन्दुस्तान संवाद। जवां थाना क्षेत्र के बरौली गांव में खेत की पैमाइश करने पहुंची राजस्व की टीम के बाद आपस में दो पक्षों में हुई मारपीट फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घायल का अभी इलाज चल रहा है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। बता दें कि गांव गावरी निवासी भोला प्रधान,हरीश और सोंगरा गांव निवासी नखलेश्वर ने बरौली मोड से करीब 500 मीटर दूर जमीन खरीदी थी। सोमवार को जमीन की पैमाइश करने के लिए राजस्व विभाग से टीम मौके पर पहंुची थी। इसी बीच दूसरे पक्ष ने विरोध करना शुरू कर दिया था। इस पर टीम वापस लौट गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट व फायरिंग हो गई थी। जिसमें सुशील के पैर में गोली लगी थी। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। देर रात पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.