बुलंदशहर, मार्च 13 -- गुलावठी-सिकंदराबाद रोड पर गुरुवार रात ट्रक व टेंपो आपस में भिड़ गए थे। जिसमें मुन्नी पत्नी गुल हसन व युवक अबरार पुत्र महफूज की मौत हो गई थी। आरोपी ट्रक व टेंपो चालक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक अबरार व मृतका मुन्नी के शव उनके गांव पहुंचे। जहां मृतक व मृतका को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया। मृतक अबरार निवासी गांव सालेपुर कोटला हापुड़ ,घरों में टाइल पत्थर लगाने का काम करता था। उसके बड़े भाई फारुख ने बताया कि वह 10 भाई-बहन हैं। अबरार तीसरे नंबर का था। सभी भाई शादीशुदा हैं और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। अबरार ने अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ा है। जिनमें तीन लड़के व दो लड़कियां शामिल है। सबसे बड़ा बेटा 12 साल का है। अबरार की शादी 13 साल पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.