मथुरा, जुलाई 7 -- विद्युत लोड कम करने में बरती गई लापरवाही प्रकरण में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच सही हुई तो इसमें वृंदावन के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। लोड कम करने के लिए वृंदावन डिवीजन के जेई ने गत वर्ष अक्तूबर माह में अपनी रिपोर्ट लगा दी थी। इसके बाद भी वृंदावन डिवीजन कार्यालय से पीड़ित उपभोक्ता का कार्य नहीं हुआ। जबकि कृष्णानगर स्थित कार्यालय में प्रार्थना पत्र के बाद दो दिन में कार्य हो गया था। विद्युत लोड 17 किलोवाट से आठ किलोवाट करने का प्रार्थना पत्र नगला सकराया निवासी प्रताप सिंह ने गत वर्ष अक्तूबर माह में दिया था। यह भी पढ़ें- Siwan News सघन जांच अभियान में तीन लोग बिजली चोरी में पकड़े गए डिवीजन कार्यालय के बाबू द्वारा आटा चक्की संचालक को इधर से उधर भटकाया जाता रहा। लोड कम करने के लिए रिपोर्ट मांगी जाती रही। उपभ...