भागलपुर, जून 4 -- ​भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 37 में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और जलजमाव की समस्याओं से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार की ओर से इस वार्ड के विभिन्न मोहल्ले में बोले भागलपुर अभियान चलाया गया था। जिसमें लोगों को होने वाली समस्याओं को लेकर दी गई प्रतिक्रिया को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हुआ। त्वरित संज्ञान लेते हुए निगम ने टेंडर की प्रक्रिया को रफ्तार दी और निर्माण कार्यों को पूरा कराया। इसी कड़ी में बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के मार्गदर्शन में वार्ड 37 में 57 लाख 42 हजार 356 रुपये की लागत वाली तीन योजनाओं का विधिवत उद्घाटन और शिलान्यास हुआ।बुधवार यह भी पढ़ें- फॉलोअप: वार्ड 37 में 57.42 लाख की योजनाओं का हुआ उद्घाटन व शिलान...