फॉलोअप: वार्ड 18 के गोलाघाट में हो रहा सड़क व नाला का निर्माण
भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के शहरी इलाके में स्थित वार्ड संख्या 18 स्थित कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां जर्जर सड़क और ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार की ओर से इस वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में बोले भागलपुर अभियान भी चलाया गया था। जिसमें लोगों ने सड़क, नाला और पानी की वजह से होने वाली परेशानी की जानकारी दी थी। जिसमें लोगों ने बताया था कि जर्जर सड़क की वजह से आए दिन इलाके में हादसे होते हैं, साथ ही बरसात के दिनों में पैदल चलना तक दूभर हो जाता है, वहीं खराब ड्रेनेज सिस्टम की वजह से बरसात के दिनों नाले का पानी या तो सड़क पर या फिर घरों के भीतर बहने लगता है। लोगों के द्वारा दी गई प्रतिक्रियाओं के आधार पर अखबार में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.