फॉलोअप: रिश्वत लेने के मामले में जेल भेजे गए जिला पूर्ति अधिकारी और एआरओ
बागपत, मई 31 -- बागपत। राशन डीलर से रिश्वत लेते रंगहाथ दबोचे गए जिला आपूर्ति अधिकारी और एआरओ को विजिलेंस टीम अपने साथ मेरठ ले गई। जहां दोनों को एंटी करप्शन की टीम ने न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश ने दोनों अधिकारियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, मुकदमे की विवेचना विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह को सौंपी गई है। दरअसल, बालैनी क्षेत्र के बुढसैनी गांव निवासी नरेंद्र सिंह को राशन की दुकान आवंटित है। नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि गत माह जैसे ही राशन आया जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी और एआरओ जोगेंद्र कुमार उससे कमीशन मांगने लगे। उसने कमीशन नहीं दिया तो 5 अप्रैल को वे उसकी दुकान पर पहुंचे और राशन कम होने की बात कहकर ई-पॉश मशीन उठा लाए थे। अगले दिन जब वह जिला आपूर्ति अधिकारी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा तो उन्होंने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.