फॉलोअप: रिमांड पर आरोपियों ने खोले कई राज
पूर्णिया, अप्रैल 27 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। लापता युवती बरामदगी मामले में 24 घंटे के रिमांड पर भवानीपुर थाना लाए गए दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई अहम राज उजागर किए हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल इन जानकारियों को जांच के मद्देनजर सार्वजनिक करने से परहेज कर रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपी मनोज जायसवाल उर्फ प्रह्लाद जायसवाल तथा युवती के प्रेमी नूर मोहम्मद आलम से पुलिस ने गहन पूछताछ की। प्रारंभिक दौर में दोनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने रखे। भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पहले दोनों आरोपियों से अलग-अलग और बाद में आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए गए। मनोज जायसवाल के घर से बरामद युवती के साथ-साथ भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.