रिषिकेष, जून 24 -- कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर न्यू कैलास मेडिकल स्टोर में चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्टोर संचालक विजयलक्ष्मी कोठारी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पीड़िता ने शिकायत में 23 हजार रूपये की नकदी और दस्तावेजों की चोरी का आरोप लगाया है। चोरी की इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध होने की बात कही है। तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चेक किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...