भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भोलानाथ आरओबी से दो एप्रोच रोड की कवायद फिर शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेताओं को इसके लिए पहल करने को कहा है। हाल में स्थानीय लोगों की मांग पर पूर्व राज्यसभा सदस्य कहकशा परवीन ने मुख्यमंत्री से मिलकर यह समस्या रखी और वहां की स्थिति से अवगत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना एप्रोच रोड के अभी यहां से गुजरना मुश्किल है। जब आरओबी बन जाएगा तो यहां होने वाले जलजमाव से गुजरना और मुश्किल हो जाएगा। आरओबी की मांग ही इस जलजमाव से बचने के लिए की गई थी लेकिन पुल निगम की ओर से ऐसा डिजाइन बनवाया गया जिससे आरओबी की मांग करने वालों को इसका फायदा ही नहीं मिलेगा। यह भी पढ़ें- आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखकर हो आरओबी निर्माण बहरहाल, यह मामला विधायक रोहित पाण्डेय ने भी मुख्या...