लखनऊ, मार्च 12 -- मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) से करोड़ो की ठगी का शिकार हुए सैकड़ो ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान लौटना शुरू हो गयी है। बैंक मित्र शिवा राव की ठगी के शिकार लोगों के पैसे वापस होने शुरू हो गए हैं। बैंक अधिकारियों ने आंतरिक जांच के बाद माना कि ग्राहकों के साथ बैंक मित्र ने ठगी की है। रकम वापसी से ग्राहकों ने राहत सांस ली है। बैंक सूत्रों के मुताबिक अब तक 17 ग्राहकों को एक करोड़ दो हजार की रकम वापस की जा चुकी है। इससे बाकी बचे ग्राहकों में भी रकम वापसी की उम्मीद जगी है। बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मित्र ने 104 ग्राहकों के बैंक खाते से लगभग पांच करोड़ रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया और फर्जी एफडी के कागज पकड़ा दिए। जानकारी होने पर इलाके में हायतौबा मच गई। ग्राहकों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.