हाथरस, जुलाई 30 -- हाथरस, संवाददाता। पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस मामले में मृतक महिला के पिता ने पति, ससुर व जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव पत्तीगढ़ी बनारसी निवासी अभिषेक पुत्र ओमवीर सिंह हाथरस की एक फैक्टरी में काम करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से कोई काम नहीं कर रहा था। वह शराब पीने का आदी था। मंगलवार की शाम नशे और खर्च को लेकर उसका अपनी पत्नी कोमल से झगड़ा हो गया। गुस्से में अभिषेक ने कोमल को लात-घूंसों से जमकर पीटा। यह भी पढ़ें- Hapur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर बंधक बनाया लहुलुहान हालत में सांस चलती देख आरोपी ने कोमल का गला घोंट दिया, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब...