लखीसराय, अगस्त 19 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। अशोकधाम हॉल्ट के पास सोमवार को हुई भगदड़ की घटना ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सावन की तीसरी सोमवारी पर अशोकधाम मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी प्रशासन को पहले से थी। इसके बावजूद जिस रास्ते से श्रद्धालुओं की सबसे बड़ी भीड़ मंदिर की ओर पहुंच रही थी, उसी स्टेशन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था लगभग नदारद थी। एक तरफ अशोकधाम हॉल्ट पर श्रावणी मेले के दौरान कई स्पेशल व एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिया गया है वहीं दूसरी ओर उपलब्ध ट्रेन परिचालन के समय को देखें तो सुबह कुछ ही घंटों में पांच ट्रेनें अशोकधाम हॉल्ट पर रुकीं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्टेशन से उतरकर मंदिर की ओर बढ़े। लेकिन इन श्रद्धालुओं को स्टेशन से मंदिर की बैरिकेडिंग तक नियंत्रित करने के ...