फॉलोअप: दोस्त से खरीदी थी पिस्टल, खुशी को मारी तीन गोली
गाज़ियाबाद, जून 17 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा थाना क्षेत्र में रिश्ता टूटने पर दो बहनों को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल अपने दोस्त से ली थी। पुलिस दोस्त की तलाश कर रही है। वहीं, अस्पताल से छोटी बहन निधि को छुट्टी दे दी गई है, जबकि बड़ी बहन खुशी की ऑपरेशन के बाद हालत गंभीर बनी हुई है। खोड़ा के आदर्श नगर स्थित वाल्मीकि चौक निवासी खुशी की शादी लगभग दो साल पहले मालीवाड़ा के बारादरी मोहल्ला निवासी जॉनी से तय हुई थी। रोका होने के साथ-साथ कई अन्य रस्में भी पूरी हुई थीं। लगभग तीन महीने पहले खुशी के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया था, जिसके बाद जॉनी ने मंगलवार को घर में घुसकर खुशी पर गोलियां बरसा दीं। इस दौरान खुशी को टांग, पेट और कंधे में गोली लगी और उनकी छोटी बहन को जबड़े में गोली लगी। पुलिस ने वारदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.