हाथरस, अप्रैल 26 -- फॉलोअप: थाने में आत्महत्या के मामले में जांच शुरू -(A) - कोतवाली चंदपा के शौचालय में युवक ने की थी आत्महत्याहाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा के शौचालय में आत्हमत्या के मामले में सोओ सिटी ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही वादी के बयान दर्ज किए जाएंगे। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के साथ थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।जिला गाजियाबाद के लोनी निवासी चंद्रपाल चंदपा कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग को ले गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने किशोरी को लोनी से बरामद किया था। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। इस बात की जानकारी होने पर चंद्रपाल भी चंदपा पहुंच गया। उसके परिजन भी उसके साथ आए थे। परिजनों से पुलिस के दबाव में चंद्रपाल को पुलिस के हवाले क...