कन्नौज, फरवरी 6 -- छिबरामऊ संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम अंतपुर में नो मैपिंग को लेकर सुनवाई की गई। वहीं तहसील सभागार में अतिरिक्त निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी को प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया 27 अक्तूबर 2025 से 4 फरवरी 2026 तक चली। इस अवधि में मतदाता सूची संशोधन के लिए प्राप्त सभी आवेदनों के आंकड़े ईआरओ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आंकड़ों के अनुसार, फॉर्म-6 (नाम जोडऩे हेतु) की कुल संख्या 15,873 रही, जबकि फॉर्म-7 (नाम काटने हेतु) मात्र 968 प्राप्त हुए। इसके अलावा फॉर्म-8 (नाम में संशोधन हेतु) के 4,385 आवेदन आए। इससे यह स्पष्ट है कि नाम जोडऩे के आवेदनों की तुलना में नाम हटाने के आवेदन बेहद कम हैं। फॉर्म-7 के आवेदन फॉर्म-6 की संख्या के केवल लगभग 6 प्रतिश...