फॉर्म-7 की अचानक बढ़ोतरी की जांच हो : कांग्रेस
रांची, सितम्बर 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर पार्टी महासचिव सूर्यकांत शुक्ला और लाल किशोर नाथ शाहदेव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात कर एसआईआर से जुड़ी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और आम लोगों की समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिन लोगों को नोटिस मिले हैं, उनकी सुनवाई आसानी से और जल्दी हो सके, इसके लिए अतिरिक्त केंद्र बनाए जाएं और ज्यादा अधिकारियों को तैनात किया जाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि हर हफ्ते फॉर्म 6, 7 और 8 की विधानसभा-वार जानकारी (फॉर्मेट 9, 10, 11-ए और 11-बी के अनुसार) जिला स्तर पर बीएलए-1 और बीएलए-2 को और राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों को दी जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चतरा विधानसभा में फॉर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.