फॉर्म-6 के खारिज आवेदनों की दोबारा होगी जांच
मेरठ, नवम्बर 3 -- प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत सोमवार को ऊर्जा भवन में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा की मौजूदगी में 18 जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ करीब 10 घंटे तक मैराथन समीक्षा बैठक चली। सीईओ ने कहा कि फॉर्म-6 के खारिज आवेदनों की दोबारा जांच कराई जाए। उप निर्वाचन आयुक्त और सीईओ ने हर हाल में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बड़ा निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 के दौरान प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.