गोंडा, जुलाई 14 -- परसपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई की ओर से जनपद के शिक्षकों को समय से फॉर्म-16 उपलब्ध कराने की मांग को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ के जिला उपाध्यक्ष इन्द्र प्रताप सिंह ने ज्ञापन में कहा है कि विकासखंड परसपुर सहित जनपद के शिक्षकों को अभी तक फॉर्म-16 उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। समय पर फॉर्म-16 न मिलने से शिक्षक आयकर रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं, जिससे विलंब होने पर उन्हें अतिरिक्त आर्थिक भार एवं जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा छह सूत्रीय मांग पत्र शिक्षक संघ ने मांग की है कि परसपुर सहित जनपद के सभी शिक्षकों को फॉर्म-16 शीघ्र उपलब्ध कराया ...