जोहानसबर्ग, अप्रैल 26 -- भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा कि खुद पर भरोसा रखने और गेंदबाजी में किए गए बदलावों ने उन्हें लंबे समय से चल रहे खराब दौर से उबरने और सही समय पर फॉर्म में लौटने में मदद की। ऑस्ट्रेलिया में फरवरी में खेली गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज से दीप्ति बल्ले और गेंद दोनों से ही खराब फॉर्म में थीं। वह सभी प्रारूप में खेले गए नौ मैचों में सिर्फ एक बार दोहरे अंक तक पहुंची थी। लेकिन शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की 14 रन की जीत में उनकी नाबाद 36 रन की पारी और पांच विकेट ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ऐसे समय में फॉर्म में वापसी की जबकि टीम जून में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। दक्षिण अफ्रीक...