फॉर्म की चिंता नहीं, आक्रामक क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता है भारत, एशिया कप से पहले बोले हेड कोच मजूमदार
दुबई, अगस्त 29 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने टीम की हालिया फॉर्म को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि युवा टीम को आक्रामक क्रिकेट खेलकर अगले छह महीनों के लिए मजबूत आधार तैयार करना होगा। इस दौरान भारत को एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेना है। भारत ने इस साल 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से नौ गंवाए हैं। विदेशी दौरों और बड़े टूर्नामेंटों में भी टीम के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है। भारत अब रविवार को महिला टी20 एशिया कप में थाईलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। मजूमदार ने कहा कि टीम को अपने प्रदर्शन से ज्यादा सुधार की गुंजाइश पर ध्यान देना है। उन्होंने मैच से एक दिन पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''यह युवा टीम है और इसमें सुधार की काफी गुंजाइश है। हम अच्छा और आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.