फतेहपुर, फरवरी 25 -- थरियांव। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना, न्यूट्री सीरियल घटक के तहत दो दिवसीय मिलेटस महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। विधायक कृष्णा पासवान ने प्रगतिशील 10 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने किसान हित की सरकारी योजनाएं गिनाते हुए श्रीअन्न की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। थरियांव के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित दो दिवसीय मिलेटस महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम में सीडीओ पवन कुमार मीना पहुंचे। कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण करते हुए कृषि वैज्ञानिकों से जानकारी हासिल की। इसके बाद मंच से किसानों को आधुनिक खेती के गुर बताया। कहा कि मोटा अनाज की फसल बढ़ाने के साथ ही किसान फॉर्मर रजिस्ट्री अवश्यक करा लें। सरकारी की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पाने के लिए जरुरी है। जिला कृषि अधिकारी नरोत्...