फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर 16 लेखपालों पर होगी कार्रवाई
फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- डीएम ने बुधवार को शासन की प्राथमिकता वाले फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा की। जिसमें तहसील जसराना में शून्य प्रगति पाए जाने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। शासकीय कार्यों में शिथिलता, उदासीनता और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने वाले 16 लेखपालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम रमेश रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। पाया कि तहसील जसराना के 16 गांव नवादा, भेरी, अकबरपुर, कुतुकपुर, अजयपुर, सिलौटा, जाजूमई आदि में 6 और 7 अप्रैल को आयोजित कैंपों के दौरान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति शून्य रही। डीएम ने इस कार्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए 16 लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों और संबंधित कृषि विभागों के कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.