फिरोजाबाद, अप्रैल 7 -- जिला प्रशासन फॉर्मर रजिस्ट्री पर गंभीर है। इसके लिए ग्राम स्तर पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिले एवं तहसील स्तर से इन कैंप पर निगरानी भी रखी जा रही है। बीते दिनों आयोजित बैठक में 21 कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने पर इनका वेतन रोका गया है। फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए तहसील में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। फॉर्मर रजिस्ट्री के संबंध में छह अप्रैल को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। इस संबंध में पूर्व सूचना के बाद भी कर्मचारियों ने बैठक में प्रतिभाग नहीं किया। उप जिलाधिकारी जसराना ने इसे शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही मानते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया है। एक सप्ताह में अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। पक्ष में कुछ नहीं कहना है तथा एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...