लखनऊ, अप्रैल 6 -- प्रदेश के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व सुगम तरीके से दिलाने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 15 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान में ग्राम सचिवालयों में कैंप लगाकर पंजीकरण कराया जाएगा।किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए यह पहल की जा रही है। जिससे पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं का उन्हें सीधा लाभ मिल सकेगा। कैंप में किसानों का पंजीकरण कराए जाने के साथ-साथ त्रुटियों का भी तत्काल निराकरण कराया जाएगा। इस कार्य में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं लेखपालों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत के कम से कम एक कैंप में उपस्थित रहना ...