मिर्जापुर, जनवरी 29 -- हलिया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रूपेश श्रीवास्तव और सहायक विकास अधिकारी कृषि नरेंद्र कानापुरिया ने बुधवार को बीरपुर तथा महुगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि विकास खंड हलिया में 29 हजार किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराना था। अबतक 21 हजार 225 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कराया जा चुका है। वहीं, शेष किसानों को नाम मिसमैच और आदेश में नाम होने के कारण इन किसानों को ठीक कराके इनको भी प्राथमिकता पर फॉर्मर रजिस्ट्री करने का अभियान शुरू किया गया है। साथ ही किसानों के फसलों का सर्वे ऑनलाइन एप के माध्यम से किया जा रहा है। यह कार्य विकासखंड में एक लाख 41 हजार दो सौ पच्चीस गाटों का किया जाना था। इसमें एक लाख ग्यारह हजार दो सौ इक्कीस गाटों का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.