फॉर्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही बांटी जाए खाद
अयोध्या, जून 15 -- तारुन, संवाददाता। तारुन एवं बीकापुर विकास खंड की साधन सहकारी समितियों के सचिवों की विभागीय बैठक सोमवार को बीडीओ कार्यालय में आयोजित की गई। एडीओ सहकारिता अमित सिंह ने सचिवों को शासन की मंशा के अनुरूप उर्वरकों का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किसानों को खाद का वितरण फॉर्मर रजिस्ट्री में दर्ज रकबे तथा बोई गई फसल के आधार पर ही किया जाए। खाद वितरण से पहले मशीन के माध्यम से किसान का क्रय इतिहास अनिवार्य रूप से देखा जाए और शासन द्वारा निर्धारित अनुमन्य मात्रा के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। जिससे कालाबाजारी और अनियमितताओं पर रोक लग सके।बैठक में समितियों के अभिलेखों की समीक्षा भी की गई। अब तक केवल दो समितियों द्वारा ही संतुलन पत्र उपलब्ध कराया गया है। जबकि शेष समितियों ने इसे जमा नहीं किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.