फिरोजाबाद, अप्रैल 13 -- फॉर्मर रजिस्ट्री पर जिलाधिकारी सख्त हैं तो जिलेभर में अधिकारी गांव-गांव दौड़ रहे हैं। ग्राम स्तर पर कृषि अधिकारी, लेखपाल एवं सचिव कैंप लगा रहे हैं तथा किसानों की फॉर्म रजिस्ट्री बनाने का कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने पिछले दिनों सभी अधिकारियों को फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए जिला स्तर पर 60 अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई थी। वहीं इन गांवों में अभियान चलाकर फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद में अधिकारी भी गांव-गांव भ्रमण कर रहे हैं तथा ज्यादा से ज्यादा फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाने पर जोर दे रहे हैं। इसके साथ ही कई गांवों में कैंप भी लगाए जा रहे हैं। कृषि अधिकारी के साथ साथ सचिव एवं लेखपाल को भी इस कार्य पर लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...