नई दिल्ली, मई 25 -- फॉर्च्यूनर लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, कंपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) का नेक्स्ट-जेन मॉडल तैयार कर रही है। इसी क्रम में विदेशों में इसके टेस्ट मॉडल को सड़कों पर दौड़ते हुए देखा गया है। इसे देखकर लगता है कि कंपनी इस पर बहुत तेजी से काम कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने से पहले इसे दुनिया के सामने पेश कर दिया जाएगा। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi के अनुसार, ग्लोबल लॉन्च के तुरंत बाद इसे भारतीय मार्केट में भी उतार दिया जाएगा। आइए जानते हैं नई फॉर्च्यूनर में होने जा रहे संभावित बदलावों के बारे में विस्तार से।इंटीरियर दिखेगा एकदम मॉडर्न इस बार नई फॉर्च्यूनर में बड़ा और सबसे खास बदलाव इसके केबिन में होने जा रहा है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसका इंटीरियर पूरी तरह बदल जाएगा और एकदम...