पटना, मार्च 10 -- मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू की पत्नी बाल-बाल बच गईं। उनकी फॉर्च्यूनर कार को एक सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना सोमवार को बाढ़ के दाहौर गांव के पास हुई। वह पटना से मोकामा की तरफ जा रही थीं। घटना के चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और चालक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू की पत्नी फॉर्च्यूनर से मोकामा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने उनकी फॉर्च्यूनर में टक्कर मार दी। इस दौरान पूर्व मंत्री की पत्नी और सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गये। जांच पड़ताल के बाद पूर्व मंत्री की पत्नी और सुरक्षा कर्मी को दूसरे वाहन से रवाना...